हरिद्वार से आए पतंजलि योग समिति से जुड़े योग शिक्षक
प्रवीण आर्य के संयोजन में शहीद उद्यान में चल रहे निशुल्क योग शिविर का
समापन शनिवार को एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह ने किया।
इस मौके पर उन्होंने
कहा कि योग शिविर में प्रशिक्षण लेने के बाद योगाभ्यास की निरंतरता बनी
रहनी चाहिए। निरंतरता का अभाव में योग का प्रभावहीन करता है। योग को स्वस्थ
जीवन में ही अनिवार्य अंग बनाना चाहिए।
शिविर के समापन अवसर पर योग शिक्षक
एवं पतंजलि के जिलाध्यक्ष हरिवंश सिंह ने सभी के बीच योग गुरु रामदेव के
जीवन दर्शन की पुस्तक का वितरण एडीएम के हाथों से कराया। इस दौरान नगर
मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन, सीओ हरियावां जितेंद्र गिरि, महा सिंह, प्रतिभा,
विनीता, कंचन, मंजू, हरिनाथ, सत्य प्रकाश, सीमा, राम नरेश, राजन, ललित आदि
लोग मौजूद थे।