फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, सिपाही की मौत

Tue, 15 Jun 2021 11:45 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सड़क हादसे में सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बाइक से हरदोई से वापस जा रहा था। रास्ते में लोनार कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर मार्ग पर सवायजपुर के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
गुलशन शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के लोनार कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर मार्ग पर सवायजपुर के निकट सोमवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पंहुचे पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन


यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। हरियाणा के थाना झझर के ग्राम पिरोहर निवासी गुलशन शर्मा (35) पुलिस विभाग में सिपाही था। पहले हरदोई में तैनात था। कुछ माह पूर्व वह बुलन्द शहर के ककोड़ थाने में स्थानांतरण हो गया था।

वह सोमवार को किसी काम से हरदोई आया था। देर शाम बाइक से हरदोई से वापस जा रहा था। रास्ते में लोनार कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर मार्ग पर सवायजपुर के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकिसक ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान पास में मिले दस्तावेजों में लिखे पते पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें