फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न शिक्षा है न है रोजगार, यही है अच्छे दिनों की सरकार-शशि भूषण

विज्ञापन
हरदोई के राजीव भवन में प्रेस वार्ता में बोलते निवर्तमान शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला व साथ में पूर - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
प्रदेश में शिक्षा, व्यापार और रोजगार नहीं है। बेटियों से दुष्कर्म की घटनाएं हो रहीं हैं। क्या यही मोदी-योगी के अच्छे दिन की सरकार है। राजीव भवन में सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के निवर्तमान शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल शोले ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है, बहू और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महंगाई चरम पर है। बेरोजगार नौजवानों को पकौड़े बेचने की सलाह दी जा रही है। व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है और किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।
भारत बचाओ रैली के जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश सचिव अजय सिंह व पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी रंजन दीक्षित ने कहा कि प्रदेश में भय व आतंक का माहौल है। इसके विरोध में 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौकेे पर पूर्व विधायक खालिद गौरी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह लोध, विक्रम पांडे, मिथिलेश सिंह, सुनीता मित्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें