फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनाधार बढ़ाने को कांग्रेस लगाएगी किसान चौपाल

Wed, 02 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी की मंगलवार को राजीव भवन में हुई बैठक में समस्त ग्राम पंचायतों में किसान चौपाल आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियाें ने कहा कि चुनावी वर्ष में चौपाल से कांग्रेस का जनाधार बढ़ सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार को घर घर पहुंचाना है। लोगों को बताना है कि कांग्रेस ही एक पार्टी ऐसी है जो गरीब, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करती रही है। पार्टी प्रवक्ता राजीव कु मार सिंह ने कहा कि पदाधिकारी चौपाल में समस्याएं सुन उसका निस्तारण करवाएं। इसके अलावा सपा और भाजपा के चुनावी घोषणाओं में जनता के साथ हुए धोखे को भी जनता को बताएं।

उपाध्यक्ष गुफरान कौसर ने कहा कि महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता महिलाओं के बीच जाकर पार्टी की महिला हित के कार्यों को बताएं। इस मौके पर जमील अहमद गाजी, सुख सागर मिश्र, सरोज चंदेल, डा. श्याम प्रकाश शुक्ला, देवेंद्र विक्रम सिंह, रमेश मिश्रा, अजीत सिंह, सत्यबोध प्रकाश, राम गोपाल दीक्षित, गोपाल पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें