हरदोई। कांग्रेस ने सोमवार को हरदोई में महंगाई, गैस कालाबाजारी और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने युवाओं की बेरोजगारी और पेपर लीक पर चिंता जताई। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से दैनिक वस्तुओं के मूल्य बढ़ने का जिक्र था। निजी शिक्षा और अस्पतालों के खर्चों से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ने की बात कही गई। रसोई गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी और खराब होम डिलीवरी पर भी चिंता जताई गई। कांग्रेस ने सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह, अजीत विशाल नंदवंशी, आफताब हैदर, अजीत सिंह चंदेल सहित कई नेता मौजूद रहे।