फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को जगाने और किसान को बचाने के लिए कांग्रेस का मार्च 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। कांग्रेस के किसान जनजागरण अभियान के अंतर्गत किसान चौपाल का आयोजन सोमवार को बावन में हुआ। जिसमें फसल मुआवजा आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। 25 फरवरी को सरकार को जगाने के लिए विरोध मार्च निकालने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

बावन में आयोजित किसान चौपाल में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि किसानों से संवाद के दौरान यह साफ हो गया है कि इस सरकार में किसानों की अनदेखी हो रही है। छुट्टा मवेशियों से फसल बर्बाद होने पर मुआवजा नहीं मिल रहा है, लेकिन पराली में आग लगने पर एफआईआर और जुर्माने की कार्रवाई हो रही है। फसलों में ज्यादा लागत आ रही है, बिजली का बिल ज्यादा है। न तो प्रशासन सुन रहा है और न ही जनप्रतिनिधि। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं के प्रति उदासीन सत्ता प्रतिनिधियों को जगाने का काम किया जाएगा। 25 फरवरी को सरकार जगाओ किसान बचाओ नारे के साथ विरोध मार्च निकाला जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने किसानों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। डीजल, खाद, बीज सभी किसानों की पहुंच से दूर हैं। जिला सचिव मदनपाल वर्मा, सोनपाल, बावन ब्लाक अध्यक्ष आशीष सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर शकील खां, राजाराम वर्मा, मुनेश्वर, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें