फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को लेकर शुरू हुआ सेवा सत्याग्रह

विज्ञापन
फोटो-11- जरूरतमंदों के लिए बूंदी के पैकेट तैयार करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग कर कांग्रेसियों ने शनिवार से सेवा सत्याग्रह शुरू किया। राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भोजन के पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के फर्जी मुकदमों से कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अजय लल्लू है और जन-जन की सेवा के प्रति संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर श्रमिक, भाई-बहनों की सहायता करने वाले, उनके अधिकारों की आवाज उठाने वाले प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी योगी सरकार का कायरतापूर्ण कृत्य है। पार्टी के सेवा संकल्प को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता जुटे रहेंगे। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने तेहरी व बूंदी के पैकेट वितरित किए। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, उत्कर्ष दीक्षित, दीपेंद्र सिंह, अनुपम दीक्षित, डॉ. अजीमुश्शान, महताब अहमद, श्रीप्रकाश मिश्रा, शुभम श्रीवास्तव, शिव कुमार सिंह राठौर, अनूप दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें