फोटो-22-टड़ियावां बीआरसी पर मिशन प्रेरणा के तहत संगोष्ठी को संबोधित करते स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्
- फोटो : HARDOI
हरदोई। विकासखंड टड़ियावां की बीआरसी पर मिशन प्रेरणा के तहत एक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार पर चर्चा की गई। विभिन्न मॉड्यूल पर आधारित जानकारी साझा की गई।
शिक्षक संगोष्ठी में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. प्रकाश यादव ने मिशन प्रेरणा के तहत प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका समेत आधारशिला मॉड्यूल, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह मॉड्यूल पर विस्तृत जानकारी साझा की। सितंबर 2020 तक टड़ियावां को प्रेरक विकास खंड बनाए जाने के क्रम में सभी शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए। शिक्षकों से जुड़ी अन्य योजनाओं पर चर्चा हुई।
स्टेट रिसोर्स ग्रुप सदस्य एसआरजी डॉ. अभय जैन ने उपस्थित नवनियुक्त शिक्षक संकुलों को उनके चयन पर बधाई दी। ऑनलाइन शिक्षा पर भी चर्चा की। संगोष्ठी में उपस्थित एआरपी बीना वर्मा ने प्रेरणा लक्ष्य एवं प्रेरणा सूची पर शिक्षकों के साथ अपने विचार साझा किए। एआरपी विवेक कुमार गुप्ता ने शिक्षकों के साथ भाषा एवं गणित के शिक्षण अधिगम पर चर्चा की। एआरपी मोन पाल वर्मा ने मिशन प्रेरणा में निर्धारित लक्ष्यों पर प्रकाश डाला।