फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रों में होंगे बूथ सम्मेलन- गणेश शंकर

Wed, 16 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
राजीव भवन में बैठक को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शंकर पांडे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रिरा गांधी के बलिदान दिवस पर 19 से 26 नवंबर के मध्य तक आठों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन होंगे। इसको लेकर समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट हो जाए। राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय ने उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बूथ सम्मेलनों में प्रदेश से पदाधिकारी शामिल होंगे व लोगों से सीधे संवाद करेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रभारी लालती देवी ने कहा कि जिले में एक चुनाव संचालन समिति का गठन शीघ्र किया जाएगा। इस मौके पर मिथलेश सिंह चौहान, शशि भूषण शुक्ल, अजय सिंह, डा. राजीव सिंह, रामेश्वर प्रसाद, सुख सागर मिश्र, भुट्टों मिया, डा. श्याम प्रकाश शुक्ला, सरोज सिंह चंदेल, सत्यबोध प्रकाश, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें