हरदोई/शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बंद पड़ी मैदा मिल में कृषि विभाग के अधिकारियों व पुलिस ने नकली खाद बनाने की फैक्टरी पकड़ी। फैक्टरी से भारी मात्रा में नकली खाद बनाने की सामग्री के अलावा रैपर, पैकिंग मशीन आदि भी बरामद की गई है।
पुलिस ने चार मजदूरों को हिरासत में ले लिया है। उपनिदेशक कृषि डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि लंबे समय से जिले में नकली खाद-बीज, कीटनाशक बनाने की सूचनाएं मिल रही थीं।
सटीक सूचना पर सोमवार को जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू, भूमि संरक्षण अधिकारी नरोत्तम कुमार, कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र व राजस्व निरीक्षक ऋषि दीक्षित ने शाहाबाद में पाली रोड पर बंद मैदा मिल (फ्लोर मिल) में छा
पा मारा। मिल में नकली खाद बनाई जा रही थी। फैक्टरी में काम कर रहे चार मजदूरों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। डीडी कृषि ने बताया कि नकली खाद बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल ने बताया कि शाहजहांपुर के व्यक्ति ने फ्लोर मिल के गोदाम को किराये पर ले रखा था।
उसी में वह नकली खाद की फैक्टरी चला रहा था। फैक्टरी से डीएपी, जिंक, कीटनाशक, पोषक के अलावा फर्जी रैपर, पैकिंग मशीन, सिलाई मशीन और भारी मात्रा में बनी-अधबनी सामग्री बरामद की गई है।