फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रांजिट हास्टल के निर्माण में देरी पर ठेकेदार के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 16 Dec 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस लाइन में 22.41 करोड़ से होना है जी-12 हास्टल का निर्माण
विज्ञापन

- मंडलायुक्त के निरीक्षण में बंद मिला था काम, दिए थे कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। 22.41 करोड़ की लागत से बनने वाले जी-12 ट्रांजिट हास्टल के निर्माण में देरी पर ठेकेदार के विरुद्ध शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक की ओर से ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गृह और गोपन विभाग की ओर से पुलिस अधिकारियों-कर्मियों के लिए पुलिस लाइन में ट्रांजिट निर्माण की स्वीकृति साल 2020 में दी गई थी। ट्रांजिट हास्टल के निर्माण 22,41,00,000 रुपये खर्च किए जाने हैं। ट्रांजिट हास्टल के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक को सौंपी गई है। विभाग की ओर से काम कराए जाने के लिए निविदा के माध्यम से फर्म चुनी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने काम कराने के लिए 19,11,00,000 रुपये भी विभाग को दे दिए थे। जिसमें से अभी तक 11,11,00,000 रुपये ही खर्च हो पाए हैं और ट्रांजिट हास्टल का काम 70 प्रतिशत ही हो पाया है। 13 दिसंबर को जनपद भ्रमण पर आईं मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब को ट्रांजिट हास्टल का काम बंद मिला था। जिस पर उन्होंने ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने और काली सूची में डालने के निर्देश दिए थे। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक सहायक अभियंता संतोष कुमार रावत ने शहर कोतवाली पुलिस को ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दी है। शहर कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें