फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक से लेकर जिला कार्यालय पर लगाई जाएगी शिकायत पेटिका: जिलाध्यक्ष

Wed, 02 Apr 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12- कांग्रेस कार्यालय में जानकारी देते जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय साथ में पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन

ब्लाक से लेकर जिला कार्यालय पर लगाई जाएगी शिकायत पेटिका: जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता में कहा कि शीघ्र ही जिले के सभी ब्लाक,तहसील और जिला कार्यालय पर शिकायत पेटिका लगाई जाएगी।
विज्ञापन

शिकायत पेटिका के माध्यम से समस्याओं को एकत्र कर संबंधित अधिकारियों से समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। इस माध्यम से जनता को पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जय बापू,जय भीम,जय संविधान कार्यक्रम को गति देने के लिए 14 अप्रैल को डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सेमरा चौराहा से बिलग्राम,माधौगंज,मल्लावां तक शांति पूर्वक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी कार्यालय पर प्रत्येक दिन अलग-अलग पदाधिकारियों को बिठाया जाएगा। जो कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराएंगे। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का बीड़ा उठाया है। जिससे कांग्रेस को फिर सत्ता में ला सकें। इस मौके पर प्रवक्ता अमलेंद्र त्रिपाठी, महासचिव अजीत सिंह, मोहन सिंह, शिवपाल, मंजूलता, बृजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें