- खानापूरी में निपटा थाना समाधान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
हरियावां/पाली/संडीला/टड़ियावां/बेहंदर। शनिवार को थाना समाधान दिवस में समस्या समाधान की उम्मीद लेकर आए फरियादियों को जांच और निराकरण का आश्वासन मिला। कार्रवाई का आश्वासन लेकर फरियादी वापस लौट गए।
थाना-कोतवाली पर हुए समाधान दिवस में फरियादी अपनी समस्या लेकर आए। फरियादियों के शिकायती पत्रों पर अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई के आदेश दिए। राजस्व और पुलिस विभाग की टीमों का गठन किया गया। हरियावां थाना परिसर में समाधान दिवस की तहसीलदार सदर सच्चिदानंद शुक्ला ने अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि लेखपाल विवाद की स्थिति में पुलिस को साथ लेकर जाएं। वरासत, मेड़बंदी के अलावा सरकारी जमीन पर कब्जे में त्वरित कार्रवाई करें। 25 शिकायतें दर्ज की गईं एक का भी समाधान नहीं हो सका। थाना प्रभारी दिनेश कुमार यादव, लेखपाल अमन तिवारी, रुचि समेत कई लेखपाल मौजूद रहे।
शाहाबाद सीओ अनुज मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने समस्याएं सुनी। 41 शिकायतें आईं जिसमें आठ का निस्तारण हुआ है। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में एएसपी नृपेंद्र ने शिकायतों को सुना। 0 शिकायतें आईं। सीओ सत्येंद्र सिंह, अतिरिक्त प्रभारी इख्तियार हुसैन, एसआई सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे।
टड़ियावां प्रतिनिधि के अनुसारदिवस में नौ शिकायतें आईं जिसमें से दो का निस्तारण किया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बेहंदर प्रतिनिधि के अनुसार थाना कासिमपुर में प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने शिकायतों को सुना। सात शिकायतें मिलीं और चार का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाल बृजेश राय ने लोगों की शिकायतें सुनीं। पांच शिकायतें दर्ज की गईं जिसमें एक शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया।