फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम रम्मापुरवा में गुरुवार शाम विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया। मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

रम्मापुरवा निवासी सोनपाल उर्फ सोनू खेतों में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार की दोपहर वह ग्राम सलेमपुर किसी कार्य से गया था। शाम लगभग चार बजे वापस आने पर पत्नी रिंकी उर्फ सुमन देवी (28) फांसी पर लटकती मिली। जीवित होने की उम्मीद में उसने पत्नी को फंदे से उतार लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
सूचना पर मझिला थानाध्यक्ष संजीव शर्मा मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों व परिजनों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामूली घरेलू विवाद में खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। मृतका का मायका लखीमपुर के धौरहरा में है। मायके वालों को सूचना दे दी गई है। शादी 10 वर्ष पहले हुई थी और मृतका के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें