फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसानों को मुआवजा दिलाने में मदद करें’

Mon, 01 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की योजनाओं का गांवों में जाकर प्रचार करें और यह देखें कि कितने किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। अधिकारियों से मिलकर किसानों को मुआवजा दिलाएं।
विज्ञापन


यह बात जनपद में आए मुलायम यूथ ब्रिगेेड के प्रदेश अध्यक्ष एबाद अहमद ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि एक बूथ बीस यूथ के सहारे 2017 के मिशन को फतह करना है। यूथ के सभी सदस्यों को गांव जाकर किसानों के हालात का जायजा लें और प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलने की जानकारी करें।

उन्होंने कहा कि जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला, उन्हें अधिकारियों से मिलकर मुआवजा दिलवाएं। उन्होंने यूथ ब्रिगेड के सदस्यों से गांवों में जाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश सचिव मुकुल सिंह ने कहा कि मिशन 2017 को फतह करने के लिए युवाओं ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित सिंह मीतू, प्रवीण सिंह, यादुवेंद्र यादव, रहमत अली, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें