फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: समिति करेगी नाला, इंटरलॉकिंग और तालाब खोदाई, भुगतान की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम पंचायत महरुनिया में इंटरलॉकिंग, नाला और तालाब खोदाई और भुगतान की जांच रिपोर्ट डीएम अनुनय झा ने तलब की है। उन्होंने ग्राम पंचायत में कराए गए काम और भुगतान की जांच के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को नामित किया है। एक माह के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

डीएम ने यह कार्रवाई महरुनिया निवासी श्रवण कुमार के शिकायती पत्र और सांसद के संस्तुति पत्र पर की है। चार मई को दिए गए शिकायती पत्र में ग्राम पंचायत महरुनिया के निवर्तमान प्रधान प्रशासक और पंचायत सचिव पर वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2025-26 में नाला और तालाब खोदाई और बनवाए जाने के साथ इंटरलॉकिंग के काम में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। बताया गया कि शिकायतकर्ता ने महरुनिया में रामनाथ के मकान से बेता नाला तक खोदाई काम और पेनी तालाब से बेता नाला तक खोदाई काम को नाम बदलकर भुगतान निकाले जाने का आरोप लगाया है।
तालाब खोदाई पर फर्जी तरीके से भुगतान निकाले जाने और सूबेदार के दरवाजे से सत्तार के खेत तक इंटरलॉकिंग और नाली, संतोष के दरवाजे से कौशल आदि के मकान तक आरसीसी काम और हैंडपंप मरम्मत और रिबोर के नाम पर रुपये निकाले जाने का आरोप लगाया गया है। फर्जी काम और भुगतान निकाले जाने के साथ ही मनरेगा मद के कामों की जांच के लिए सांसद ने भी अपने पत्र के माध्यम से संस्तुति और सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें