फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासों की एमआईएस फीडिंग न होने पर आयुक्त खफा

Sat, 09 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
कम्प्यूटर - फोटो : getty images
विज्ञापन
हरदोई। इंदिरा आवास योजना में तीन वित्तीय वर्षों में बनवाए गए आवासों की एमआईएस फीडिंग में हीलाहवाली की जा रही है। आवासों के फोटोग्राफ अपलोडिंग का काम अधूरा होने पर आयुक्त ग्राम्य विकास ने नाराजगी व्यक्त की और एमआईएस फीडिंग का काम पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के लिए बनाए गए इंदिरा आवास में वित्तीय वर्ष 2012-13, 2013-14 और 2014-15 के आवासों की एमआईएस फीडिंग का काम शत प्रतिशत नहीं हो पाया। बताया गया कि आवासों की द्वितीय किस्त जारी कर दी गई है और वह ऑन लाइन दिखाई भी दे रही है, लेकिन फोटो ग्राफ की अपलोडिंग का काम न होने की वजह से आवास पूर्ण नहीं दिखाई दे रहे।

ग्राम्य विकास आयुक्त कामरान रिजवी ने इस बाबत पत्र भेजकर बताया कि राज्य स्तर पर कंप्यूटर आपरेटर और प्रोेग्रामर्स को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है लेकिन अभी कार्य पूरा नहीं हुआ। उन्होंने जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो आवास ऑनलाइन स्वीकृत किए जा चुके हैं और किन्हीं कारणवश प्रथम किस्त और द्वितीय किस्त जारी होना प्रदर्शित नहीं हो रहा। ऐसे मामले में अभिलेखों की जांच कर आवासों की प्रथम किस्त व द्वितीय किस्त को ऑन लाइन दिखाया जाए। आयुक्त ने जनपद के अधिकारियों को 15 दिन में पूर्ण आवासों की शत प्रतिशत फीडिंग कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीडीओ विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि परियोजना निदेशक को कर्मचारियों के साथ बैठक कर फीडिंग का काम निर्धारित समय में पूरा कराने के लिए नीति बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें