फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पंचायत सचिवालयों के कामकाज की निगरानी करेगा कमांड कंट्रोल रूम

Thu, 23 Jan 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचायत सचिवालयों पर हाईस्पीड इंटरनेट के साथ लगवाए जाएंगे चार-चार सीसीटीवी कैमरा
विज्ञापन

- डीपीआरओ कार्यालय में बनेगा कंट्रोल रूम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन के साथ ही पंचायत सचिवालयों पर चार-चार सीसीटीवी कैमरा भी लगवाए जाएंगे। प्रशासन ने इंटरनेट कनेक्शन के बाद कार्यालय में कामकाज की निगरानी के लिए यह निर्णय लिया है। निगरानी के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कमांड कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
कंट्रोल रूम से पंचायत सचिवालयों के सीसीटीवी कैमरों को जोड़ा जाएगा। जिससे पंचायत सहायक और पंचायत सचिवों की ओर से किए जाने वाले काम पर नजर रहेगी।
जिले की 1,293 ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवालयों पर ग्रामीणों के लिए सुविधा और सहूलियत उपलब्ध कराए जाने के साथ ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नियमित संचालन और इसकी निगरानी की रणनीति बनाई है। बताया कि सभी पंचायत सचिवालयों पर 100 एमबीपीएस स्पीड के स्थाई इंटरनेट कनेक्शन अभियान चलाकर दो दिन के अंदर कराए जा रहे हैं। जिसके साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी लगवाए जाएंगे। कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। डीपीआरओ कार्यालय में बड़े आकार के टेलीविजन पर निगरानी की व्यवस्था दी गई है।
विज्ञापन

-
पंचायत सहायत व सचिव से डीएम किया करेंगे वर्चुअल बैठक
पंचायत सचिवालयों पर हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन कराए जाने के साथ ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कैमरा भी लगवाए जाने की जिम्मेदारी डीपीआरओ और संबंधित बीडीओ को साैंपी है। कहा कि हाईस्पीड इंटरनेट लगने के बाद वह कभी भी जरूरत पर पंचायत सचिव और पंचायत सहायक से वर्चुअल बैठक कर सकते हैं। जिससे पंचायत सचिवालय में होने वाली कामों की भी जानकारी हो सकेगी। दो-दो सीसीटीवी कैमरा पंचायत सचिवालय में पंचायत सचिव और पंचायत सहायक के कार्यालय में लगवाए जाएंगे। जिससे मॉनीटरिंग में आसानी रहेगी। भुगतान आदि की प्रक्रिया को भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

-
फुटेज से भी कार्यालय में हाजिरी की स्थिति का पता चलेगा
कंट्रोल रूम पर पंचायत सचिवालय के कामकाज की निगरानी के साथ ही सीसीटीवी फुटेज का संग्रह भी कराए जाने की व्यवस्था दी जाएगी। जिससे पंचायत सचिवालय कार्यालय में पंचायत सचिव और पंचायत सहायक की हाजिरी की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही किए जाने वाले कामकाज को भी देखा जा सकेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम में निगरानी के साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी जरूरत के समय बतौर साक्ष्य काम आ सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें