फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Fri, 16 Jan 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया बालिका इंटर कालेज के संस्थापक पूर्व विधायक  विश्राम सिंह यादव की जयंती पर आयोजित वार्षिकोत्सव के पहले दिन छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 16 जनवरी को प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


200 मीटर सीनियर बालक में मनीष प्रथम, मदन द्वितीय व नितिन तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर सीनियर बालिका में सुनीता प्रथम, प्रीति द्वितीय व रजनी तृतीय रही। जूनियर बालिका में नौशीन प्रथम, क्रांति द्वितीय रीना तृतीय रही। 400 मीटर सीनियर बालिका में सुनीता प्रथम, श्वेता द्वितीय रही।

सीनियर बालक 100 मीटर में शिवम प्रथम, नितिन द्वितीय, जूनियर बालक में इमरान प्रथम, रानू द्वितीय एवं मुरारी तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में मनीष प्रथम, राजीव द्वितीय व भैरम तृतीय रहे। लंबी कूद में मनीष प्रथम, शुभम द्वितीय व विपिन तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक अनुराग सिंह यादव, प्रधानाचार्य अर्चना यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें