डा. राम मनोहर लोहिया ग्रामीण आवास को जनपद में
अनियमितता हो रही है। आवास निर्माण में तेजी न होने तथा अपात्रों के चयन को
लेकर गुुरुवार को समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई।
समीक्षा बैठक में सीडीओ ने ग्रामवार समीक्षा करते हुए शासन की
प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं की प्र्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विकास
भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आरएनएस यादव ने मनरेगा समेत इंदिरा
आवास, लोहिया ग्रामीण आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा समाजवादी
पेंशन योजना की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने सबसे अधिक जोर लोहिया
आवासों के निर्माण पर दिया।
उन्हाेंने खंड विकास अधिकारियों को गांवों में
प्राथमिकता से आवासों का निर्माण कराने और पात्रों को ही लाभान्वित करने
के निर्देश दिए। समग्र ग्रामों में योजनाओं की ग्रामवार समीक्षा करने के
दौरान लोहिया आवास योजनाओं में कई अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर नाराजगी
व्यक्त की।
मनरेगा में संस्थाओं द्वारा कराए गए कार्यों का ब्योरा
सीबीआई को भिजवाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने इंदिरा आवास की प्रगति बढ़ाने
के निर्देश दिए। एनआरएलएम के अंतर्गत समूह गठन में इंटेंसिव विकास खंड
अहिरोरी में सबसे कम प्रगति होने पर अंसतोष व्यक्त किया और खंड विकास
अधिकारी को प्र्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।