श्रीवेणी माधव विद्या पीठ इंटर कॉलेज में परीक्षा देतीं छात्राएं।
- फोटो : Amar ujala
डीआईओएस ने अब्दुल जब्बार इंटर कॉलेज में सामूहिक नकल पकड़ी है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। कॉलेज को भी डिबार की सूची में डालने की बात कही है। उधर, जिलाधिकारी ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ द्वितीय पाली की इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा में कई सेंटरों पर छापामारी की। लेकिन कोई नकलची नहीं मिला। डीएम ने सभी अधिकारियों को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
उधरजिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय, एसपी चंद्र प्रकाश व बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी के साथ बिल्कीस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां पर परीक्षा को देखा। केंद्र व्यवस्थापक को नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। इसके बाद ककरघटा किरणेश सिंह इंटर कॉलेज, मां सरस्वती इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
उधर, एसडीएम दिलीप कुमार त्रिगुणायत, तहसीलदार दिग्विजय सिंह, नायब तहसीलदार विष्णुदत्त मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अब्दुल जब्बार इंटर कॉलेज रसूलपुर ऑट संडीला में सामूहिक नकल पकड़ी। उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई को लिखा जाएगा। साथ ही स्कूल को डिबार करने की कार्रवाई की जाएगी।
नकल करते मिली छात्रा
हरदोई। सचल दल संख्या एक की टीम ने कॉलेजों का निरीक्षण करते हुए महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में एक छात्रा को नकल करते पकड़ा है। छात्रा को रस्टीकेट कर दिया है।