हरदोई। जनपद में कोल्ड डायरिया के शिकार बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को अपने साथ ले गए। जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर के ग्राम भूड़िया निवासी अवधेश का 10 महीने का पुत्र आसू बाबू एक सप्ताह से डायरिया से पीड़ित था।
उसे लिए परिजन जनपद फर्रुखाबाद इलाज के लिए ले गए थे। जहां पर तीन दिन तक उसका इलाज हुआ। बुधवार को उसको लेकर परिजन जिला अस्पताल आए। जहां पर चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। अवधेश ने बताया कि बच्चे को इलाज के लिए लेकर आए थे। जिला अस्पताल में आने पर डाक्टरों ने मृत बता दिया। आकस्मिक कक्ष में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि बच्चा मृत अवस्था में ही लाया गया था।