रात को बंद हुआ सीओ कार्यालय सुबह खोल कर देखा गया तो कार्यालय के अंदर रखे महत्वपूर्ण अभिलेख बडी संख्या में फटे हुए पाए गए। भीतर एक कुत्ता भी बंद मिला अभिलेख फटने की घटना से कार्यालय से लेकर कोतवाली तक हड़कंप मच गया मामले में फारेंसिक टीम बुला कर फिंगर प्रिंट के माध्यम से जांच कराई गई है। खास बात यह है कि छोटे छोटे टुकड़े देख कर संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि कुत्ता इस तरह अभिलेख नहीं फाड़ सकता है सीओ का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही घटना के संबंध में तथ्य सामने आएंगे।
गुरुवार सुबह जब आरक्षी ने कार्यालय का ताला खोला तो अभिलेखों के फटे टुकड़े दिखाई दिए जोकि पूरे कार्यालय में फैले हुए ेपड़े थे आरक्षी का कहना है कि अंदर एक कुत्ता भी था जो दरवाजा खुलने के बाद भाग गया। इन कागजों के फै ले टुकड़े देख उन्होंने पूरी जानकारी सीओ व अपने साथी कर्मचारियों को दी भाग कर पहुंचे सीओ ने स्थिति का जायजा लिया कोतवाली व उच्चाधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। जिसमें तत्काल जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम ने आकर मामले की पड़ताल के लिए फिंगर प्रिंट लिए।
कोतवाल रामसागर राकेश, कस्बा प्रभारी देवेंद्र सिंह समेत कर्मचारियों ने पहुंच कर जांच पडताल की इस संबंध में एक तहरीर भी हेड पेशी ओम प्रकाश अवस्थी ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें महत्वपूर्ण अभिलेखों को किसी कुत्ते द्वारा फाडे़ जाने पर संदेह व्यक्त किया गया है। मामले में सीओ बलवंत चौधरी का कहना है कि जांचोपरान्त जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई होगी।