फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीएनजी ऑटो ने पैदल जा रहे दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
दिवंगत रामखेलावन।
विज्ञापन
मल्लावां। राघौपुर-मल्लावां मार्ग पर धंतलिया के पास पैदल जा रहे दो दोस्तों को सीएनजी ऑटो ने टक्कर मार दी। परिजन दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज लाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। दूसरे का उपचार संडीला के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के करवा गांव निवासी रामखेलावन (35) खेती करते थे। वह रविवार की दोपहर में गांव निवासी दोस्त रामबिलास (37) के साथ पैदल ही नगर के बाजार से सामान खरीदने जा रहे थे। इस दौरान राघौपुर-मल्लावां मार्ग पर धंतलिया के पास पीछे से सीएनजी ऑटो ने दोनों को टक्कर मार दी।
घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी मल्लावां पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में रामखेलावन की मौत हो गई। घायल रामबिलास के परिजन उन्हें लेकर संडीला के निजी अस्पताल गए।
विज्ञापन

यहां उनका इलाज किया गया। चालक मौके से ऑटो लेकर भाग निकला। मृतक के परिवार में की पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री है। थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें