फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के जन्मदिन पर काटा केक

Thu, 02 Jul 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बुधवार को जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर बहुत ही सादगी के साथ मनाया गया। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने केक काटकर सीएम के दीर्घायु होने की कामना की और उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सीएम को बधाइयां दी।
विज्ञापन


केक काटने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल को एक यादगार कार्यक ाल के रूप में जाना जाएगा। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों ने उत्तर प्रदेश को खुशहाल एवं समृद्धशाली बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में प्रदेश दिन प्रतिदिन खुशहाली एवं प्रगति के रास्ते पर बढ़ रहा है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेट्रो एवं समाजवादी पेंशन योजना उत्तर प्रदेश के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में वरदान साबित होगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रोगियों को फलों का वितरण भी किया।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक बाबू खां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह यादव, रामप्रकाश शुक्ला, अजय सिंह पाल, पारुल दीक्षित, अमित बाजपेई, संजय कश्यप, सुधीर मिश्रा, खालिद खां, धर्मवीर यादव, गीता सिंह, शैल सिंह, आशा सिंह, सरिता यादव, अमित त्रिवेदी, जितेंद्र सिंह जीतू, मुकुल सिंह आशा आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें