भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा
कि प्रदेश सरकार किसानोें के साथ छलावा कर रही है। दैवी आपदा की राहत राशि
के नाम पर किसानों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा, जिसे बर्दाश्त नहीं
किया जाएगा। वह बुधवार को कलक्ट्रेट में आयोजित भाजपा के धरना प्रदर्शन को
संबोधित कर रहे थे।
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित धरना
प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ कलक्ट्रेट पहुंची। इस मौके पर
भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में
कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। किसान और आम जन परेशान है। हर तरफ लूट
मची हुई है, जिससे समाज का हर वर्ग अब सपा से छुटकारा पाना चाहता है।
उन्होंने सभी से एकजुट होकर सपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खड़े होने
एवं आवाज बुलंद करने की अपील की। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित 37
सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से किसानों को 33
हजार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा देने, मुआवजे को लेकर सर्वे एवं
चेक वितरण में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, बंद नलकूपों को चालू कराने, सांडी
झील में पानी की व्यवस्था कराने।
प्रमुख तालों एवं स्थलों पर पानी की
व्यवस्था, अर्जुनपुर पुल निर्माण कराने, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों
की तैनाती सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की गई है। इस मौके
पर भाजपा सांसद अंशुल वर्मा, सांसद अंजू बाला, जिलाध्यक्ष राजीव रंजन
मिश्रा, संदीप सिंह, रनवीर सिंह, अजीत सिंह बब्बन।
विद्याराम वर्मा,
माधवेंद्र प्रताप, अखिलेश पाठक, सुरेंद्र दुबे, रामबहादुर सिंह, रामदयाल
वर्मा, रामचंद्र राजपूत, विनोद राठौर, सुरजीत वर्मा, नरेंद्र पाल सोनू, अभय
सिंह, कर्मवीर सिंह, गंगा सिंह चौहान, देवदत्त पांडेय, कौशल सैनी, अजीत
वर्मा, संजीव कुमार, अभय शंकर शुक्ल, विमलेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।