फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बादलों ने कम की मौसम की गर्मी, 24 घंटे में छह डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। आसमान में काले बादलों का डेरा सुबह से ही लगा रहा।
विज्ञापन

लोगों को बारिश की उम्मीद थी, लेकिन कुछ एक बूंदें पड़ने के अतिरिक्त जमीन तक गिली नहीं हुई। बादल तो दिन भर छाए रहे लेकिन बीच में एक दो बार निकली धूप की वजह से मौसम में उमस रही। हालांकि बादलों की वजह से बीते 24 घंटों में तापमान में 6 डिग्री की कमी आई।
कुछ दिनों से मौसम अधिक गर्मी वाला नहीं हो रहा है, रविवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन सोमवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली। बादल छाने की वजह से अधिकतम तापमान में छह डिग्री की कमी आई। सोमवार को मौसम काफी हद तक अनुकूल हो गया। सोमवार को सुबह काले बादल छाए रहे और दिन चढ़ने तक मौसम अधिक गर्म नहीं रहा। दिन चढ़ने के बाद धूप तो निकली लेकिन गर्माहट नहीं थी। वातावरण में नमी अधिक होने की वजह से उमस बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों को पसीने से तरबतर होना पड़ा। बादलों की छाने की वजह से तापमान में 6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पर रहा। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी दर्ज की गई है। हवाओं की रफ्तार 8 किमी. प्रति घंटा रही। मौसम में आर्द्रता सुबह 80 फीसदी और शाम को 66 फीसदी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें