फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बादलों ने कम किया धूप का असर, पारा दो डिग्री गिरा

Mon, 21 Jul 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे 24 घंटे में तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम हुआ। दोपहर में कुछ देर निकली धुंधली धूप से नमी से चलते उमस बढ़ गई। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में कमी आई है। रविवार को भी बादलों छाए रहे थे इससे तापमान स्थिर रहा। वहीं सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इस वजह से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। सुबह से ही बादल होने के कारण धूप नहीं निकली और गर्मी का अहसास नहीं हुआ। दोपहर 12 बजे के बाद कुछ देर धुंधली सी धूप निकली। इससे मौसम कुछ गर्म हुआ लेकिन राहत रही। हालांकि, मौसम में नमी की वजह से उमस ने लोगों को परेशान किया।
मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। हवाओं की रफ्तार छह किमी प्रति घंटा रही और आसमान में 80 प्रतिशत बादल रहे। मौसम में आर्द्रता सुबह 83 और शाम को 78 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें