फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना बरसे निकले बादल, उमस से हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। जिले के लोगों को उमस व गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। शनिवार को भी आसमान में बादल आए, मगर बिन बरसे ही निकल गए। लोग पूरे दिन चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। अगले दो दिन में मौसम में बदलाव आने की संभावना बन रही है।
बारिश न होने के कारण लोग उमस और गर्मी से बेहाल है। आसमान में बादल तो आते हैं,मगर बिना बरसे ही निकल जाते हैं। शनिवार को भी आसमान में बादल तो नजर आए, मगर वह बिना बरसे निकल गए। बादलों के बीच तेज धूप निकलने से लोग पूरे दिन उमस व गर्मी से परेशान रहे। लोगों को उमस के कारण पसीना नहीं सूखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह आर्द्रता 79 और शाम को 62 प्रतिशत रही। वेधशाला प्रभारी के अनुसार अगले दो दिन में मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। आसमान में बादल छाए रहेंगी, बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें