फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की फुहारों ने दिखाया अपना दम, गर्मी भागी मौसम हुआ नम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और फिर झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 5.4 डिग्री गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लोगों ने मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया और घूमने निकल पड़े। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को भी बरसात की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोग उमस से परेशान रहे। देर शाम बदली छा गई और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे की बारिश में पारा दो डिग्री तक नीचे आ गया। वहीं शनिवार को भी सुबह से ही बदली छाई रही। दोपहर बाद हुई बारिश से मौसम बदल गया। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार शाम तक बारिश 7.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम 24.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि शुक्रवार को ये 36 और 24 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें