फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन कोरोना योद्धाओं को वितरित कर रहे फेस शील्ड

विज्ञापन
हरदोई में घर पर फेस शील्ड बनाते अंकुर और उसकी बहन गौरी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संकट के दौरान हर कोई जरूरतमंदों की मदद में जुटा है। इस बीच बावन ब्लाक के ग्राम कोर्रिया निवासी भाई-बहन फेस शील्ड बनाकर नि:शुल्क वितरण कर रहे हैं। दोनों अब तक कई कोरोना योद्धाओं को फेस शील्ड दे चुके हैं।
विज्ञापन

कोर्रिया निवासी अंकुर मिश्रा पुत्र अतुल मिश्रा सोल्जर बोर्ड चौराहे के निकट साइबर कैफे चलाते हैं। लॉकडाउन के दौरान कैफे बंद रहा तो उन्होंने बीएससी में पढ़ने वाली छोटी बहन गौरी के साथ मिलकर फेस शील्ड बनाना शुरू कर दिया। अंकुर के मुताबिक फेस शील्ड बनाने में प्लास्टिक फाइबर, इलास्टिक, थर्माकोल, फोम और स्टीकर की जरूरत पड़ती है। अंकुर का कहना है कि 18 रुपये में एक फेस शील्ड तैयार होती है। अंकुर और गौरी ने बताया कि संकट की इस घड़ी में अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रख उन्होंने इस काम में जुटने का मन बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें