फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल से एक ही पटल पर जमें हटेंगे बाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले या किसी ब्लॉक में पिछले पांच सालों से एक ही पटल देख रहे बाबुओं का डाटा शासन ने तलब किया है। महानिदेशक ने शिक्षा विभाग को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार कर तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के महानिदेशक विजय किरन आनंद से जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि जिला स्तर पर या ब्लॉक स्तर पर वरिष्ठ सहायक, वरिष्ठ लिपिक या कनिष्ठ लिपिक यदि पांच साल से एक ही पटल देख रहा है तो उसका डाटा तत्काल निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर भेजें।
इसके अलावा अन्य पदों पर यदि कोई कर्मचारी एक ही पटल पर है तो उसकी भी सूचना मांगी गई है। इस संबंध में बीएसए हेमंत राव ने बताया कि महानिदेशक का निर्देश मिल चुका है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्तर पर ऐसी कोई स्थिति नहीं है, ब्लॉक के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। यदि ऐसा कोई प्रकरण हो तो उसे तत्काल सूचीबद्ध किया जाए। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से एक सप्ताह में यह रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें