फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कक्षा पांच के छात्र की तालाब में डूबने से मौत

Mon, 28 Jul 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। हिंदूखेड़ा में फर्रुखाबाद जनपद निवासी एक बालक सोमवार दोपहर तालाब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। शव देखकर परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज निवासी रामवीर सिंह का पुत्र कार्तिक (11) कक्षा पांच का छात्र था। थाना क्षेत्र के हिंदूखेड़ा निवासी कार्तिक के मामा उपेंद्र सिंह ने बताया कि कार्तिक के पिता किसी मामले में इन दिनों फर्रुखाबाद की जेल में हैं। उनकी बहन अंशू सिंह इन दिनों मायके में ही रह रही हैं। गांव के पास ही एक तालाब है। उसी तालाब में सोमवार की दोपहर कार्तिक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था।
विज्ञापन

इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसके साथियों ने उसको आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसपर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरु की। कुछ देर बाद उसका शव मिल गया। मृतक के माता-पिता व एक बहन है। कोतवाल छोटे लाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें