फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मायावती के जन्मदिन पर भीड़ जुटाने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-39-लखनऊ मंडल के प्रभारी सूरज सिंह जाटव का स्वागत करते पार्टी नेता। संवाद
विज्ञापन

- मंडल प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को लखनऊ में मनाया जाएगा। लखनऊ के कैसरबाग में स्थित गांधी भवन में होने वाले आयोजन की तैयारियोें को लेकर बैठक सोमवार को हुई। इस दौरान लखनऊ मंडल के प्रभारी सूरज सिंह जाटव ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र से एक एक हजार कार्यकर्ताओं को लखनऊ ले जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


चांदबेहटा में स्थित एक स्कूल में आयोजित बैठक में सूरज सिंह जाटव ने कहा कि पार्टी प्रमुख का जन्मदिन हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। जन कल्याणकारी दिवस के तौर पर होने वाले कार्यक्रमों में इस बार हरदोई से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचना है। उन्होंने आठों विधानसभा क्षेत्रवार चल रही तैयारियाें की समीक्षा की। समीक्षा के बाद तय हुआ कि 48 बसों, 300 छोटे वाहनों के अलावा ट्रेन से भी कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। बैठक को डॉ. सुशील कुमार मुन्ना ने भी संबोधित किया। बीते दिनों अध्यक्ष घोषित किए गए सूर्यकांत निराला ने पार्टी नेताओं को भरोसा दिलाया कि हरदोई से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता 15 जनवरी को लखनऊ जाएंगे। बैठक में मंडल प्रभारी राजपाल गौतम, आईपी दोहरे, जिला संयोजक मुकेश वर्मा, रणधीर बहादुर, जिला प्रभारी सुनील जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें