फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी स्वीकार रहे हैं हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना: योेगेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-04- हिंदू सम्मेलन में बोलते योगेश्वर महाराज साथ में मौजूद अन्य पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-06- हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। संवाद
बाल विद्या भवन में हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने रखे विचार
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। देश की सुरक्षा और समृद्धता के नायक हम सब हैं। हमें अपनी चेतना जाग्रत करनी होगी। जब हिंदू एक जुट होगा तो राष्ट्र सशक्त होगा। आज हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना काे सभी स्वीकार कर रहे हैं। उक्त विचार बाल विद्या भवन में सोमवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में नेपाल के काठमांडू से आए योगेश्वर महाराज ने व्यक्त किए।
हिंदू सम्मेलन में योगेश्वर महाराज ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता जरूरी है। इसके लिए एक जुट रहना होगा। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र ने कहा कि हिंदू धर्म एक जीवन पद्धति है। यह सहिष्णुता सिखाता है, लेकिन आत्म सम्मान के साथ। यह अहिंसा सिखाता है परंतु अन्याय के प्रतिकार के साथ। ऋषियों ने सिखाया कि धर्म की रक्षा तभी होती है जब धर्म निष्ठ जन जाग्रत हों। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता में एकता है। भाषाएं भिन्न हैं, पंथ अनेक हैं पर आत्मा एक है। विशिष्ट अतिथि विमलानंद सरस्वती ने कहा कि भौतिकता और स्वार्थ समाज में हावी हो रहे हैं। ऐसे सम्मेलनों की आवश्यकता अब बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना होगा और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ना होगा। कार्यक्रम की आयोजक कीर्ति सिंह ने कहा कि हमारा समाज आज भी अपनी सनातन जड़ों से गहराई से जुड़ा है। हिंदू समाज केवल परंपराओं का वाहक नहीं है, बल्कि चेतन, जागरुक और कर्मशील समाज है। कार्यक्रम में क्षेत्र संघ चालक कृष्ण मोहन, विभाग संघ चालक शिवस्वरूप, जिला प्रचारक अनिल, डॉ. चित्रा मिश्रा, रीना गुप्ता, अनुराधा मिश्रा, कुसुमलता गुप्ता, महिमा मिश्रा, श्रीओम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें