फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेगी ओपीडी

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में बंद पड़े चिकित्सकों के कक्ष। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल के वरिष्ठ सहायक के सोमवार रात कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मंगलवार को ओपीडी बंद रही। इस कारण मरीज बिना दवा लौट गए। सीएमएस के मुताबिक बुधवार को भी परिसर में सैनिटाइजेशन के कारण ओपीडी बंद रहेगी।
विज्ञापन

शहर के बिलग्राम चुुंगी के निकट मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा निवासी जिला अस्पताल के वरिष्ठ सहायक (50) ने सोमवार को ट्रू नेट मशीन से कोरोना की जांच कराई थी। देर शाम ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला अस्पताल के कर्मचारियों में भी खलबली मच गई थी। फार्मासिस्ट से लेकर वार्ड ब्वाय तक वरिष्ठ सहायक के संपर्क में रहते हैं।
ऐसे में मंगलवार को ओपीडी बंद रखने का निर्णय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके शाक्य ने लिया। अचानक ओपीडी बंद किए जाने के कारण चिकित्सकों से परामर्श और दवा लेने आए लोगों को निराश लौटना पड़ा। सीएमएस डॉ. एके शाक्य ने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। इसके कारण बुधवार को भी ओपीडी बंद रहेगी। एक जुलाई को जिला अस्पताल का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी कोरोना संक्रमित मिला था। उक्त कर्मचारी की तैनाती भी वरिष्ठ सहायक के साथ ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें