फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 फर्जी शिक्षकों पर एफआईआर के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में 16 फर्जी शिक्षक मिले थे। इनमें से पांच पर कार्रवाई हो चुकी है। अब बचे 11 शिक्षकों पर भी एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया की आगरा यूनीवर्सिटी से 2004-05 में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाले 16 शिक्षक चिह्नित किए गए थे। उनमें से पांच पर एफआईआर दर्ज की गई थी। बचे 11 फर्जी शिक्षकों पर भी रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित हरपालपुर, भरखनी, अहिरोरी, माधौगंज, सांडी, हरियावां, भरावन, बेंहदर, नगर क्षेत्र के बीईओ से जल्द इस ओर एफआईआर दर्ज कराने और उनसे वसूली के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।
इन पांच शिक्षकों पर पहले हो चुकी एफआईआर
अभिषेक कुमार, टोडरपुर
गजेंद्र सिंह अहिरोरी
आनंद कुमार शाक्य हरपालपुर
नमिता देवी माधौगंज
आशू भरखनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें