फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग पर चढ़ा दो किलो चांदी का छत्र चोरी

विज्ञापन
फोटो- 17 सांडी के बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर में चोरी हुए छत्र की जांच करने पहुंची। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। कस्बा के बाबा कमलेश्वर नाथ के प्राचीन मंदिर से बुधवार रात चोरों ने शिवलिंग पर चढ़ा दो किलो चांदी का छत्र चोरी कर लिया। दो महीने के अंदर दूूसरी बार मंदिर में चोरी होने से कमेटी के सदस्यों में नाराजगी है। मौके पर पहुुंची पुलिस ने पुजारी से पूछताछ के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा के मुंशीगंज में बाबा कमलेश्वर नाथ का प्राचीन मंदिर है। इसमें शिवलिंग स्थापित है। वर्ष 2011 में कस्बा निवासी समाजसेवी राजेश चंद्र पाठक ने शिवलिंग पर दो किलो की चांदी का छत्र और त्रिशूल चढ़ाया था। मंदिर के पुजारी अनंत बिहारी ने बताया कि वह बुधवार रात करीब 11 बजे मंदिर के गेट पर ताला डालकर अपने घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे वह मंदिर पहुंचे तो गेट की कुंडी टूटी मिली और शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का छत्र गायब था।
पुजारी ने मंदिर कमेटी के सदस्यों को घटना की सूचना दी। कमेटी के सदस्यों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। इसके बाद कमेटी प्रबंधक श्रीकांत दीक्षित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी वीके मिश्र का कहना है कि छत्र की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

चोरी की इस घटना से पहले भी इसी मंदिर के शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का शेषनाग भी 16 दिसंबर 2021 की रात चोरी हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही थी, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं लगा सकी है। अब छत्र चोरी होने से कमेटी के सदस्यों व श्रद्धालुओं में पुलिस के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें