फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर घर से नगदी व जेवरात चुराए, रिपोर्ट

विज्ञापन
फोटो-28- चोरी की घटना की जानकारी देता फहीम। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोहानी में चोरों ने रविवार रात घर से नगदी व जेवर चुरा लिए। सोमवार सुबह लौटे मकानमालिक को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला लोहानी में रामलीला रोड पर फहीम अहमद का मकान है। रविवार को वह घर बंद कर परिवार के साथ शाहाबाद स्थित ससुराल गया था। देर रात चोरों ने मकान का ताला व कुंडी तोड़ दी। बक्सों में रखे जेवर और नगदी चुरा ली। सोमवार सुबह पड़ोसियों से घर का ताला टूटा होने की जानकारी मिलने के बाद फहीम परिजनों के साथ वापस आ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की। कोतवाल महेश चंद ने बताया कि पीड़ित द्वारा चोरी गए माल की सूची नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें