फोटो-14- शहर के पुराने बोर्डिंग हाउस में गली में की गई बैरीकेडिंग। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में सोमवार को 50 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव 1530 हो गए हैं। 1011 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 496 हैं।
सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में शंकर बख्शपुरवा निवासी पिता-पुत्र (55) व (23) संक्रमित मिले हैं। सुरसा के बरहा निवासी युवक (21) भी पॉजिटिव मिला है। शहर के नघेटा रोड निवासी एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। नघेटा रोड निवासी एक व्यक्ति (52), उसकी पत्नी (45) और पुत्री (18) भी पॉजिटिव मिली हैं। नघेटा रोड निवासी महिला (60) और उसकी पुत्री (19) पॉजिटिव हैं। माधौगंज के गोखले नगर, बिलग्राम सैदपुर, कुशीगंज इलाकों में भी एक-एक पॉजिटिव मिला है। उधर कोरोना की रोकथाम को बिलग्राम, शाहाबाद, सांडी में सोमवार को थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
विधायक स्वस्थ हो घर पहुंचे, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में पॉजिटिव
हरदोई। कोरोना से निपटने के इंतजामों के दावों की हकीकत किसी से छिपी नहीं है, लेकिन इसको लेकर जो रिपोर्टिंग हो रही हैं, उसकी भी दशा खराब है। बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू लखनऊ में प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर सोमवार को ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लखनऊ स्थित आवास पहुंच गए। लेकिन सोमवार शाम स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव पाए गए लोगों की जो सूची जारी की है, उसमें सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू का नाम भी दर्ज है। विधायक के प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी ने विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कहा कि विधायक स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. स्वामी दयाल ने कहा कि रिपोर्ट लखनऊ से आती है। इसमें वह कुछ भी नहीं कर सकते। आला अधिकारियों के संज्ञान में पूरा प्रकरण लाया गया है।
फोटो-23- बिलग्राम में थर्मल स्क्रीनिंग करतीं स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद- फोटो : HARDOI