फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी छिपे बाहर से आने वालों पर रखें निगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। डीएम पुलकित खरे ने बुधवार को शाहाबाद ब्लाक सभागार में नगर निकाय की कोरोना निगरानी समिति की बैठक की। इसमें समिति के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां बताईं। कहा कि सतर्कता और जागरुकता से ही कोरोना हारेगा। बाहर से चोरी छिपे भी लोग घरों को आ रहे हैं। ऐसे लोगों के बारे में तत्काल ईओ और एसडीएम को जानकारी दें। 21 दिन के लिए संबंधित व्यक्ति को होम क्वारंटीन करें और जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में डीएम पुलकित खरे ने कहा कि कोरोना संक्रमण कहीं भी हो सकता है। बचाव के लिए जो निर्देश दिए जा रहे हैं, उनका पालन किया जाए। 60 वर्ष से ऊपर के वृद्ध, गर्भवती महिलाएं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे घरों से न निकलें। बैठक में एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी विमलापति, बीडीओ ऋषिपाल सिंह मौजूद रहे।
अभी सतर्कता बरतना जरूरी
गोपामऊ। नगर पंचायत कार्यालय में ईओ श्वेता सिंह की अध्यक्षता में कोरोना निगरानी समिति की बैठक हुई। उन्होंने सदस्यों से कहा कि अभी सतर्कता बरतना जरूरी है। नगर क्षेत्र की हर आंगनबाड़ी को थर्मल स्कैनर और पल्स आक्सोमीटर उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में मौजूद नगर पंचायत के लिपिक मोबीन खान ने बताया कि कस्बे में 207 प्रवासी आ चुके हैं। 38 लोगों की होम क्वारंटीन की अवधि अभी पूरी नहीं हुई है। इस दौरान सभासद रईस अहमद, प्रीती देवी, शंभू दयाल, रामानंद, रुकसाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें