फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई के कोरोना पीड़ित की बरेली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक की मंगलवार रात बरेली के राजकीय मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैदापुर निवासी युवक (45) पिछले कई वर्ष से परिवार के साथ गाजियाबाद में रहता था। वहीं एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 26 मई को वह गाजियाबाद जिले के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसे सर्दी, खांसी और बुखार था। उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। 28 मई को वह कोरोना पॉजिटिव निकला। चार जून को उसका दोबारा सैंपल लिया गया। उसी दिन वह अस्पताल से भाग गया। सात जून को उसकी दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसी बीच वह बदायूं के म्याऊ निवासी एक युवक की कार से म्याऊ पहुंच गया और वहीं रिश्तेदारी में रहने लगा। वह कोरोना पॉजिटिव है, इस बारे में मरीज ने किसी को भनक तक लगने नहीं दी। सोमवार दोपहर बाद गाजियाबाद जिले के चिकित्सकों ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। कोरोना पॉजिटिव कोविड-19 हॉस्पिटल उझानी भेज दिया गया। स्थिति खराब होने पर उसे बरेली के राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। सैदापुर के प्रधान हेतराम ने बताया कि मृतक के परिवार का कोई भी व्यक्ति गांव में नहीं रहता है और न ही शव लेकर कोई गांव आया। मौत की सूचना पर पुलिस गांव में तैनात रही। पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि शव गांव नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें