फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोबिया आश्रम में बोले नरेश अग्रवाल, अशोक वाजपेयी से मेरा कोई मतभेद नहीं

विज्ञापन
धोबिया आश्रम में कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई में गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के धोबिया आश्रम में गुरुवार को आयोजन तो ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि की ओर से चोखा बाटी के कार्यक्रम का था, लेकिन यहां राजनीतिक रोटियां खूब सेंकी गईं। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने धोबिया आश्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए साफ किया कि उनके और राज्यसभा सदस्य भाजपा नेता डॉ. अशोक वाजपेयी के बीच में कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई क्षेत्र किसी नेता की बपौती नहीं होता।
विज्ञापन

धोबिया आश्रम में पिहानी के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम पर जिले भर की निगाहें लगीं थीं। यहां पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ चल रहा है। गोपामऊ विधायक श्यामप्रकाश ने भी आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। नरेश अग्रवाल ने कहा कि कोई क्षेत्र किसी की बपौती नहीं होता।
उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि क्षेत्रीय विधायक ने योगी और मोदी में आस्था व्यक्त की है और पार्टी छोड़ने की अटकलों को फिजूल बताया है। उन्होंने कहा कि सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी से कोई मतभेद नहीं है। कुछ लोग जरूर यह चाहते रहे हैं कि नरेश और अशोक के बीच मतभेद रहे, क्योंकि कुछ लोगों की राजनीति सिर्फ इसी पर आधारित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अशोक वाजपेयी का हमेशा से बहुत सम्मान किया है और वह बड़े भाई हैं। उन्होंने साफ कहा कि नरेश और अशोक वाजपेयी एक ही हैं और आपस में कोई मतभेद नहीं है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह, बब्लू सिंह भदौरिया, झुन्नी सिंह, नन्हे सिंह, हरिवंश सिंह, शिल्लू शुक्ला, अमित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें