फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पुलिया में घुसी, युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-23 - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार अज्ञात वाहन की टक्कर होने के बाद अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। घटना में कार सवार लखनऊ निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दंपति घायल हो गए। मृतक के परिजनों के आने पर पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

लखनऊ के मोहल्ला खंदारी बाजार निवासी पंकज वर्मा (32), पत्नी सीमा (28) व दोस्त विपिन सिंह (33) पुत्र जगदेश प्रसाद सिंह निवासी जानकी विहार कॉलोनी लखनऊ के साथ बुधवार की शाम पत्नी के मामा की बेटी में शामिल होने के लिए सांडी जा रहे थे। संडीला में औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया में जा घुसी। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से घटना की जानकारी मिलने पर देर रात विपिन के परिजन मौके पर पहुंच गए। चचेरे भाई विजेंद्र सिंह ने बताया कि विपिन विवाहित था, उसके दो बेटे हैं। बताया कि लखनऊ में सेतु हनुमान मंदिर के पास विपिन मिठाई की दुकान चलाता था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। वहीं घायल दंपति को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें