न्यू सनबीम स्कूल में सोमवार को आयोजित क्रिएटिव
चाइल्ड कांटेस्ट पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने चार्ट पेपर पर अपनी
कलात्मक क्षमता का खूबसूरत परिचय दिया। क्लीन स्कूल विषय पर रंगों की मदद
से ऐसा सजीव चित्रण किया कि देखने वाले भी वाहवाह कर उठे।
पेंटिंग
प्रतियोगिता में अपूर्वा सिंह प्रथम, यशराज द्वितीय, अविरल सिंह तृतीय रहे,
जबकि जूनियर और सीनियर वर्ग में सुहावना कुशवाहा प्रथम, श्वेता सिंह
द्वितीय एवं अदिति त्रिपाठी को तृतीय घोषित किया गया, जबकि सांत्वना
पुरस्कार आयुष वर्मा, मुस्कान, पलक गुप्ता आदि को दिया गया।
जूनियर वर्ग
में कक्षा तीन, चार व पांच के बच्चों ने क्लीन स्कूल विषय पर अपनी प्रतिभा
का प्रदर्शन किया। इसी तरह सीनियर में कक्षा छह, सात, आठ के बच्चों द्वारा
पर्यावरण विषय पर बेहद सुंदर पेंटिंग बनाकर अपनी कला व प्रतिभा का प्रदर्शन
किया।
विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए प्रधानाचार्य ममता मिश्रा ने
कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।
उनकी प्रतिभा को मौका मिलता है। हमें समय समय पर बच्चों को पेंटिंग के जरिए
प्रतिभा का प्रदर्शन करने का प्रयास करते रहना चाहिए।
समाजसेवी संजय
अवस्थी ने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा होती है। बच्चों की प्रतिभा को
निखारने की जरूरत होती है और उन्हें उचित मंच चाहिए। इस मौके पर निर्णायक
की भूमिका पूजा मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, रिचा शुक्ला ने निभाई। इस मौके पर
काफी संख्या में बच्चे मौजूद थे।