फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ ने श्रद्धालुओं को पीटा, बवाल

Sun, 13 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में  शोभायात्रा निकालते समय भक्तों को थानाध्यक्ष ने पीट दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। एएसपी के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे के बाद जाम खुल सका है। घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन


ओदरा नेवालिया से शाम करीब छह बजे शोभायात्रा मझिला पुल तक निकाली गई। रास्ते में आरती लेकर आगे चले रहे एक श्रद्धालु को मौके पर पहुंचे एसओ ने किसी बात को लेकर थप्पड़ मार दिया। इस पर श्रद्धालुओं ने विरोध किया तो कई युवाओं को एसओ व पुलिस कर्मियों ने पीट दिया।

इससे खफा लोग मझिला पुल पर जाम लगा कर हंगामा करने लगे। जिस पर एसओ ने वहां पर डंडा फटकार कर उन्हें खदेड़ दिया। इस पर सभी श्रद्धालु थाना क्षेत्र के ढोलिया चौराहे पर पहुंचे और जाम लगाकर एसओ के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस अफसरों ने मौके पर आसपास के थानों का फोर्स मौके भेजा।
विज्ञापन


वहीं सीओ सिटी राम लाल राय मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, पर सभी थानाध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़े रहे। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। तब जाकर रात करीब 8:30 बजे जाम खुल सका।

जाम लगे होने से काफी वाहन रास्ते में फंसे रहे। जाम को देखते हुए बिलग्राम से हरदोई आने वाले वाहनों को रोक कर सांडी होते हुए भेजा गया। वहीं शहर के बिलग्राम चुंगी से बिलग्राम जाने वाले मार्ग को बंद कर सभी वाहनों को सांडी होते हुए भेजा गया। एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें