फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्टी में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंधेड़ा में बाल्टी में भरे पानी में डूबकर एक वर्ष के मासूम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गंधेड़ा निवासी राजवीर खेती करते हैं। सोमवार सुबह परिवार के सभी लोग कार्यों में व्यस्त थे। इस बीच राजवीर का पुत्र सुशांत (1) घर में लगे हैंडपंप के निकट पहुंच गया। यहां पानी से भरी हुई बाल्टी रखी थी। पानी से खेलने के दौरान मासूम बाल्टी में ही गिर गया लेकिन बाहर नहीं निकल सका।
जब राजवीर को काफी देर तक सुशांत नजर नहीं आया तो उन्होंने परिजनों को बताया। वह हैंडपंप के पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बाल्टी में सुशांत को डूबा देख आनन फानन ही परिजन उसे लेकर हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. आशीष तिवारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुशांत माता पिता की इकलौती संतान था। घटना से मृतक की मां रूबी और दादी बदहवास हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें