ृटो-19-कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में बाल प्रहरी के द्वितीय अंक का विमोचन करते डीआईओएस वीके दुबे, बीएस?
- फोटो : HARDOI
पूरे क्षेत्र की शैक्षिक गतिविधियों को अपने में सहेजे पत्रिका से अध्यापकों के रचनात्मक कार्यों को प्रदर्शित करने का सुंदर अवसर प्राप्त होता है। इससे पूरे विकासखंड एवं जनपद को रचनात्मक कार्यों के लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही साथ संबंधित शिक्षक का सम्मान एवं पहचान भी बढ़ती है।
विकासखंड टड़ियावां की वार्षिक पत्रिका बाल प्रहरी के द्वितीय अंक का विमोचन कलक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में डीआईओएस वीके दुबे ने की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश ने यह सिद्ध कर दिया कि उनके अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
टड़ियावां ब्लाक पर निर्धारित समय में पत्रिका निकलना साथ ही अपने दायित्वों को पूरा करते रहना यह सभी के लिए प्रेरणा है। उनके सहयोग से ही जिले के बेसिक पत्रिका सोपान भी निकाली जा सकी। इस मौके पर बीईओ सत्य प्रकाश, सांत्वना शुक्ला आदि मौजूद रहीं।