फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चे सम्मानित

Wed, 20 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ विलक्षण प्रतिभाएं ईश्वरीय देन होती हैं, जो बचपन से ही बच्चों में दिखने लगती हैं, तो कुछ खुद की मेहनत व लगन से तराशी जाती हैं। बच्चों को खुद पर विश्वास रखकर अपने हुनर को जरूर तराशना चाहिए।
विज्ञापन


लखनऊ रोड स्थित एक स्कूल में चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन हुनरमंद बच्चों को पुरस्कृत करते हुए डा. अजय सिंह ने उक्त बात कही। उन्होंने सोमवार को हुई कला प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। डा. सिंह ने बच्चों को उत्तम स्वास्थ्य के टिप्स देते हुए कहा कि बच्चों को टाफी, चाकलेट के साथ साथ पौष्टिक आहार पर भी ध्यान देना चाहिए।

दूध, दही व पनीर का सेवन नियमित तौर पर करते रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने अभिभावकों से उनका प्रति दो माह में कम से कम एक बार नियमित पूरा मेडिकल चेकअप कराते रहने की बात कहें। इस मौके पर अभिभावक व शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें