फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बालक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। खेत से घर जा एक ही परिवार के चार लोगों को सड़क पार करते वक्त किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बालक की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा, चाची व चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भझेहटा के मजरा खुर्रमनगर निवासी चंद्रसेन (35) गुरुवार की रात खेत में पानी लगाने के बाद पत्नी नीतू (32), बेटे सूरज (8) व भतीजे रवि कुमार (10) के साथ पैदल घर की ओर जा रहा था। मल्लावां-संडीला मार्ग पर गांव के पास सड़क पार करते समय वहां से गुजर रहे किसी वाहन ने चारों को टक्कर मार दी।
हादसे मेें रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंद्रसेन, नीतू व सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर प्रधान विजय व परिजन मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने चंद्रसेन को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद परिजनों ने बताया कि रवि के माता पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। वह दो बहनों के साथ चाचा चंद्रसेन के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें